पाकिस्तान ने शुरू किया हमला, खौफ में देशवासी

पाकिस्तानइस्लामाबाद| भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी के बलूचिस्तान को समर्थन मुद्दे पर तिलमिलाए पाकिस्तान की फौजों ने बलूचों के खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं| यूनाइटेड नेशन्स की ह्यूमन राइट्स काउंसिल में बलूच रिपब्लिकन पार्टी के नेता अब्दुल नवाज बुग्ती ने कहा है कि डेरा बुग्ती के अलग अलग इलाकों से लोगों को अगवा किया जा रहा है| पाकिस्तानी सेना ने यहां मिलिटरी ऑपरेशन शुरू कर दिया है|

वहीँ, पाकिस्तानी सेना ने बलूच औरतों और लड़कियों के साथ भी अत्याचार बाधा दिए हैं| बलूच मानवाधिकार ऐक्टिविस्ट फरजाना मजीद बलूच ने महिलाओं पर हो रहे इन हमलों की पुष्टि की है|

उन्होंने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन करार दिया है और इसकी तुलना 1971 की बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई से की है। फरजाना ने कहा कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है| आर्मी का बलूच महिलाओं को निशाना बनाना, 1971 में महिलाओं के साथ हुए रेप और ज्यादती जितना बुरा है|

फरजाना ने बताया कि दो दिनों से एक बलूच ऐक्टिविस्ट के घर को पाकिस्तान पैरामिलिटरी फोर्सेज ने महिलाओं और बच्चों समेत घेर रखा है।  जबकि कोहलू और डेराबुग्ती इलाके में कई महिलाएं लापता हैं।

बता दें कि, बलूचिस्तान पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का स्वागत करते हुए कई बलूच ऐक्टिविस्ट्स ने कहा था कि यहां के लोग मोदी का समर्थन करते हैं| मोदी को यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने उठाना चाहिए|

LIVE TV