पाकिस्तान में लॉकडाउन के पांच महीनें बाद स्कूल और कॉलेजों को फिर से किया जा रहा शुरु

लगभग पांच महीनों के विराम के बाद, पाकिस्तान ने मंगलवार को देश में कोरोना वायरस के मामलों की गिरती संख्या को देखते हुए, स्कूलों को फिर से खोलने शुरू कर दिया है। जबकि हाई स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय 15 सितंबर को फिर से खुल गए हैं। सरकार ने फैसला किया है कि कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक के 23 सितंबर से शुरू होगी।

अधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक स्कूल 30 सितंबर से शुरू होगा। स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार, 20 छात्रों या उससे कम छात्रों को एक कक्षा में बैठाया जा सकता है। छात्रों को समूहों में विभाजित किया गया है और वैकल्पिक दिनों पर स्कूलों में  बुलाया जाएगा। साथ ही शिक्षकों और छात्रों के लिए मास्क लगाकर रखना अनिवार्य किया गया है।

संस्थान प्रवेश द्वारों पर हाथ धोने की सुविधा और सैनिटाइज़र की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी स्कूलोंको आदेश दिया गया है। कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद 16 मार्च को पाकिस्तान में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था। सभी वार्षिक परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। 

पिछले 24 घंटों में 404 नए मामले सामने आने के बाद कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या मंगलवार को 302,424 तक पहुंच गई। इस अवधि में छह मरीजों की मृत्यु हो गई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों की संख्या 6,389 हो गई। अब तक, 290,261 लोग पूरी तरह से बीमारी से उबर चुके हैं, जबकि 563 की हालत गंभीर है।

सिंध में 132,250 मामले, पंजाब 97,817, खैबर-पख्तूनख्वा 37,079, इस्लामाबाद 15,962, बलूचिस्तान 13,621, गिलगिट-बाल्टिस्तान 3,269 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 2,266 मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि देश में 29,95,890 COVID-19 परीक्षण आयोजित किए गए हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 27,277 शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दुनियाभर में करीब 2 करोड़ 90 लाख लोग कोरोनो से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है। 

LIVE TV