पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रही गधों की संख्या, जानिए कैसे पहुंचाएंगे इकॉनमी को फायदा

पाकिस्तान में गधों की आबादी में पिछले 3 साल से हर साल 1 लाख का इजाफा हुआ है। आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 में जानकारी लगी है कि पाकिस्तान में गधा ही एकलौता ऐसा जानवर है जिसकी आबादा 2001-2002 से हर साल 1 लाख की दर से बढ़ रही है। वहीं पाकिस्तान में घोड़ों और खच्चरों की वृद्धि दर लगभर स्थिर रही है। देश में तीन सालों में गधों की वृद्धि होने के बाद यहां गधों की आबादी 56 लाख तक पहुंच गयी है। जिसके बाद पाकिस्तान दुनिया का तीसरा बड़ा देश है जहां गधों की आबादी सबसे ज्यादा है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान हर साल बड़ी संख्या में गधे चीन को भेजता है। सर्वेक्षण के मुताबिक भैंस, घोड़े, गधे, बकरी, भेड़ और ऊंट सहित खेत जानवरों की संख्या भी बढ़कर 50.7 लाख हो गयी है। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है 2019-20 के दौरान देश में 2020-2021 के दौरान पशुओं की संख्या में लगभग 10.9 लाख की वृद्धि हुई।

पाकिस्तान चीन को गधे भेजता है जहां इसकी कीमत बहुत अधिक है। चीन में गधों की खाल का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। यही नहीं खाल से निकली जिलेटिन का इस्तेमाल दवाई बनाने में किया जाता है।

LIVE TV