पाकिस्तान के F-16 को मार गिराने के सबूत हैं हमारे पास :भारतीय वायुसेना

भारतीय वायुसेना ने अमेरिकी मैगजीन में छपी रिपोर्ट के दावे को खारिज किया है| अमेरिकी मैगजीन में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 27 फरवरी को पाकिस्तान ने F-16 भारत के खिलाफ नहीं उतारा था जिसे वायुसेना ने मार गिराया था| अमेरिकी मैगजीन के अनुसार पाकिस्तान में सभी F-16 विमान सुरक्षित हैं|

अमेरिका की एक पत्रिका ने दावा किया है कि पाकिस्तान के सभी F-16 लड़ाकू विमान सुरक्षित मौजूद हैं| ये विमान पाकिस्तान ने अमेरिका से खरीदे थे|

मोदी का विश्वास! ओडिशा के परिणाम से पूरा देश चौंक जायेगा

अमेरिका की पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि 27 फरवरी को भारत की ओर से एक अमेरिकी F-16 विमान को मार गिराने का दावा गलत हो सकता है|” फॉरेन पॉलिसी ने कहा है कि ये सूचना उन्हें अमेरिका के दो रक्षा अधिकारियों के हवाले से मिली है जो इस मामले से सीधे जुड़े हैं|

इससे पहले भी भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर F-16 के मार गिराने के सबूत पेश किए थे| सेना ने बताया था कि भारतीय सीमा में पाकिस्तान का फाइटर प्लेन एफ-16 आया| सेना ने एफ-16 में लगने वाले मिसाइल के टुकड़े भी मीडिया को दिखाए थे|

https://www.youtube.com/watch?v=uEPcxqHIZCs

LIVE TV