पाकिस्तान की कमजोर नब्ज पकड़ में आई, सिर्फ एक दिन में मिल सकती है बलूचिस्तान को आजादी

पाकिस्तान की कमजोर नब्जनई दिल्ली। पाकिस्तान की कमजोर नब्ज पकड़ में आ गई है। इसका दावा पाकिस्तान के शहर बलूचिस्तान की कार्यकर्ता नाएला कादिर बलोच ने किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कई दावे किए हैं।

पाकिस्तान की कमजोर नब्ज पर वार

नाएला बलोच ने कहा है कि बलूचिस्तान की आजादी के लिए अब शांति मार्च करने की जरूरत नहीं। इसके लिए भी अब सर्जिकल अटैक करना होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सरकार नहीं सेना की हुकूमत चल रही है। पाकिस्तान लोकतंत्र, मानवाधिकार और शांति मार्च की जुबान नहीं समझना चाहता है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई बलूचिस्तान की मदद करना चाहता है तो उसे पाकिस्तान पर दबाव बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी भी देश के खिलाफ कोई जंग नहीं जीत सकता है। पाकिस्तान को चीन से मदद मिल रही है। चीन की बदौलत ही पाकिस्तान दूसरों को आंख दिखाता है।

बलू‍च फ्रीडम मूवमेंट की नेता नाएला बलोच ने कहा, अगर बलूचिस्तान को हक मिले, तो हम खुद पाकिस्तान के साथ जंग लड़ सकते हैं। हम अकेले दम पर एक ही दिन में पाकिस्तान से आजादी पा सकते हैं।

LIVE TV