भारत और अमेरिका से टकराने आया पाकिस्तान का नया आर्मी चीफ!

पाकिस्तान का नया आर्मी चीफइस्लामाबाद| एक तरफ सीमा पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ पाकिस्तान का नया आर्मी चीफ कौन होगा इस पर बात करने वाले हैं| इसके साथ ही शरीफ, नियंत्रण रेखा तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के ‘आक्रामक’ रुख जैसे मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं। यह बैठक बुधवार को होनी है।

ख़बरों के अनुसार, इस बैठक में भारत को घेरने और उसे अंतररास्ट्रीय मंचों पर झूठा साबित करने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा होनी है|

इससे पहले, सेना प्रमुख राहिल शरीफ के सेवा विस्तार से संबंधित तमाम अटकलों पर सेना ने सोमवार को विराम लगा दिया। सेना ने कहा कि 29 नवंबर को सेना प्रमुख की सेवानिवृत्ति से सेना प्रमुख ने अपना विदाई दौरा शुरू कर दिया है।

विश्लेषकों का मानना है कि सरकार को किसी ऐसे शख्स को सेना प्रमुख चुनना चाहिए, जिसपर अमेरिका तथा परमाणु प्रतिद्वंद्वी भारत के साथ देश के कड़वाहट भरे संबंधों का महत्वपूर्ण प्रभाव हो।

देश के नए सेना प्रमुख बनने की दौड़ में लेफ्टिनेंट जनरल जावेद इकबाल रामदेई, लेफ्टिनेंट जनरल जुबेर हयात, लेफ्टिनेंट जनरल इशफाक नदीम अहमद तथा लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने 27 नवंबर, 2013 को राहिल शरीफ को देश का सेना प्रमुख नियुक्त किया था। उन्होंने जनरल अशफाक कियानी की जगह ली थी।

कुछ अधिकारियों का मानना है कि सेना प्रमुख पद के लिए किसी भी नाम पर मुहर लगाने से पहले प्रधानमंत्री आंतरिक मंत्री चौैधरी निसार अली खान की सलाह लेंगे, जिनका सेना के साथ बेहद सौहार्दपूर्ण संबंध माना जाता है।

LIVE TV