PoK में पाकिस्तानी फौज का विरोध करने पर 500 लोगों की पिटाई

पाकिस्तानी फौजनई दिल्ली। एक तरफ पकिस्तान भारत के कश्मीर को अपना बानाने का सपना देख रहा है| वहीं दूसरी ओर पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में पाकिस्तान का जुल्म ओ सितम बदस्तूर जारी है| पीओके में पाकिस्तानी फौज का विरोध कर रहे 500 नौजवानों को बुरी तरह पीटा गया और गिरफ्तार किया गया है| लोग संदिग्ध मौतों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे|

यह भी पढ़ें : मोदी ने पीओके को बताया भारत का हिस्‍सा, झुंझलाहट में पगलाया पकिस्तान

पाकिस्तानी फौज की बर्बरता

गिलगिट में पाकिस्तानी सेना के विरोध में उतरे यह लोग राजनीतिक अधिकार और पाक सेना से गिलगिट को आजाद कराने की मांग भी कर रहे थे|

यह भी पढ़ें : तुम आजादी मनाओ, हम मोदी के साथ पूरा दिल्ली उड़ा देंगे

प्रदर्शनकारियों ने पकिस्तान से चीन तक बन रहे कॉरिडोर का भी विरोध किया| लोगों का कहना था कि इस कॉरिडोर से केवल चीन को ही फायदा होगा|

पाक सेना के जुल्मों के खिलाफ अब आवाज बुलंद होती जा रही है, लेकिन पाकिस्तान सरकार सेना के दम पर पीओके की आवाजों को कुचलने की कोशिश में जुटी है|

इससे पहले शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से स्पष्ट कहा था कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भी भारत का ही अधिकार है। हम संविधान के दायरे में रहकर इस समस्या का समाधान करेंगे|

LIVE TV