पाकिस्तानी एयर चीफ को चढ़ी चर्बी, किया ‘हवाई’ हमला

पाकिस्तानी एयर चीफइस्‍लामाबाद| वाघा सीमा पर लगातार फायरिंग कर रहे पाकिस्तान ने भारत पर हवाई हमलों की चेतावनी दी है| पाकिस्तान के एयर फोर्स चीफ ने कहा है कि भारत बेवजह कश्मीर मुद्दे को युद्द का आधार न बनाए क्योंकि इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा| इस दौरान पाकिस्तानी एयर चीफ काफी गुस्से में दिखे|

पाकिस्तानी एयर चीफ की धमकी

पाकिस्तान के एयर फोर्स चीफ मार्शल सुहेल अमन ने गुरुवार को कहा कि एलओसी पर भारत गोलीबारी कर रहा है| इसमें बुधवार को तीन सैनिकों सहित 12 लोगों की मौत हुई| अगर भारत अपनी हद में रहे तो अच्छा है नहीं तो पाकिस्‍तानी सैनिकों को पता है कि कैसे निपटना है|

उन्होंने कहा कि हम भारत को लेकर निश्चिंत हैं| भारत कश्‍मीर मुद्दे का समाधान कर ले तो अच्छा है| हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन इसे नजरअंदाज भी नहीं कर सकते| हम किसी भी हमले का का जवाब जरूर देंगे|

उन्होंने बताया कि भारत में हुए उरी हमलों के बाद से पाकिस्तानी सेनाएं लगातार अभ्यास कर रही हैं और युद्ध के लिए तैयार हैं|

LIVE TV