सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, केवल सीमा पार से गोलीबारी हुई : पाकस्तानी उच्चायुक्त

पाकस्तानी उच्चायुक्तनई दिल्ली| पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के दावे को खारिज करते हुए पाकस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बुधवार को दोहराया कि स्ट्राइक्स नहीं, बल्कि सीमा पार से गोलीबारी हुई थी।

एक साक्षात्कार में बासित ने कहा, “कहीं कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ। अगर कोई सर्जिकल स्ट्राइक्स हुआ होता, तो पाकिस्तान उसका जवाब जरूर देता।” उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर केवल गोलीबारी की थी।

यह पूछे जाने पर कि स्ट्राइक से पाकिस्तान को क्या सीख मिली है, उन्होंने कहा कि जब कोई सर्जिकल स्ट्राइक्स ही नहीं हुआ तो पाकिस्तान को सीख मिलने का सवाल ही नहीं पैदा होता।

LIVE TV