पाइरेट्स फेम अभिनेता जॉनी डेप ने दिया विवादित बयान, कहा- ट्रंप की हत्या कर दो

पाइरेट्सवॉशिंगटन। पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन फेम अभिनेता जॉनी डेप अपने एक बयान के चलते विवाद में घिर गए हैं। किसी अभिनेता द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या किए जाने का सुझाव देकर हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप विवादों में घिर गए हैं।

एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप ने वहां मौजूद भीड़ से सवाल किया गया कि किसी अभिनेता ने आखिरी बार किसी राष्ट्रपति की हत्या कब की थी? उनके इस सवाल को वर्ष 1865 में अभिनेता जॉन विल्क्स बूथ द्वारा अब्राहम लिंकन की हत्या के संदर्भ में देखा जा सकता है।

डेप (54) ने ग्लैस्टोनब्यूरी संगीत महोत्सव के दौरान यह टिप्पणी की। अभिनेता के इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है और सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके फिल्मों के बहिष्कार की बात कही है। अभी हाल ही में जॉनी डेप की फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’रिलीज हुई।

LIVE TV