पहले घर के सामान पर किया हाथ साफ, फिर ले ली पिता-पुत्र की जान

झांसी। थाना टोड़ीफतेहपुर के गांव रेवन में सर्राफा कारोबारी के घर घुसे बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी समेत पुत्र को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस को मौके से गोली के खोखे भी मिले हैं।

सर्राफा कारोबारी

रेवर गांव में रहने वाले सर्राफा कारोबारी जगदीश सोनी इलाके में सर्राफा का काम करते हैं। उनके साथ उनके पुत्र सुनील सोनी उनकी पत्नी सावित्री व पुत्र आकाश भी भी रहता है। शुक्रवार व शनिवार की रात उनके घर में पीछे से बदमाश प्रवेश कर गए। बदमाशों की आहट सुनकर आकाश की आंख खुल गई।

अंदर कमरे में जाकर देखा तो बदमाश सामान समेट रहे थे। बदमाशों को देखकर चिल्लाना शुरू किया, यह देखकर बदमाशों ने पहले आकाश को गोली मारी, इसके बाद पहुंचे पिता सुनील को भी गोली मार दी। आकाश के गले व सुनील के पेट में गोली लगने से दोनों घायल हो गए।

गरीबों को सरकार दे रही है पेट्रोल पम्प और रसोई गैस एजेंसी की सौगात, जानें कैसे मिलेगा लाभ…

बदमाश लूटपाट कर मौके से भाग निकले। आवाज सुनकर पहुंची सर्राफा की पत्नी सावित्री दोनों को खून से लथपथ देखकर घबरा गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए, लेकिन जब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर निकल चुके थे।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पाकर कई आला पुलिस अफसर भी थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया।

 

 

LIVE TV