पशुपालन मंत्री बघेल के ऑफर से खिल गए किसानों के चेहरे, एक महीने में बन जाएंगे लखपति…

आवारा पशुओं से परेशान किसानों के पास प्रदेश के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल ऑफर लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पांच बीघा में 200 गायों को रखो। सरकार 30 रुपये के हिसाब से प्रतिदिन 6 हजार रुपये (1.8 लाख महीना) देगी।

कैबिनेट मंत्री बघेल गुरुवार को आगरा रोड स्थित उदय गार्डन में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इसमें ब्रज क्षेत्र के 16 जिलों के किसान मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी पहुंचे थे।

लखपति

उन्होंने कहा कि मैं किसानों के दर्द को महसूस कर रहा हूं कि फसल के लिए रात-रात भर जागता है। ठीक वैसे ही जैसे किसी जमाने में डकैती से बचने के लिए लोग गांवों में गश्त लगाते थे।

अब गांवों में जाता हूं तो लोग सड़क, पानी एवं बिजली के बदले गोवंश की समस्या से समाधान के बारे में पूछते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान है और उस पर काम प्रारंभ हो गया है।

उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने वर्गीकृत वीर्य पर अमेरिका के एबीसी कंपनी से समझौता किया है। वर्गीकृत वीर्य के इस्तेमाल से 92 प्रतिशत बछिया ही पैदा होगी। पांच महीने में हर अस्पताल में वीर्य उपलब्ध करा देंगे।

योगी सरकार के इस नीति पर 10 साल उत्तर प्रदेश चल जाए तो बेस्ट पशुधन वाला राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से सभी जनपद में गो संरक्षण सदन का निर्माण किया जा रहा है।

दुबई पहुंचे राहुल गाँधी, करेंगे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित…

52 जगह निर्माण प्रगति पर है। हाथरस एवं अलीगढ़ में जगह चिह्नित कर लिया गया है। अपने संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस एवं सपा पर निशाना साधा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष हरमेश गौतम एवं संचालन क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र पाल सिंह व जिला महामंत्री सत्यकांत भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख टप्पल शशी सिंह, राजकुमार चाहर, विधायक कोल अनिल पराशर, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिंह पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, श्यौराज सिंह, कल्याण सिंह, सुनील पांडेय, राजवीर पहलवान आदि मौजूद थे।

LIVE TV