पराग्वे की सबसे बड़ी जेल में आग, छह की मौत

पराग्वे की जेलअसनशिओन। शुक्रवार को पराग्वे की जेल में आग लगने से पांच कैदियों और एक सुरक्षा गार्ड सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। इस जेल को पराग्वे की सबसे बड़ी जेल माना जाता है| समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने अधिकारी के हवाले से बताया कि टैकंबु जेल में सभी छह लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।

पराग्वे की जेल के ढहने का खतरा

एक बचावकर्मी ने बताया कि जेल की कुछ दीवारें किसी भी समय ढह सकती है इसलिए यहां खतरा बना हुआ है। सार्वजनिक अभियोजक जैवियर डियाज वेरोन ने कहा कि उनका दल जल्द ही मामले की जांच के लिए जेल का दौरा करेगा।

यह पराग्वे की सबसे बड़ी जेल है।टैकंबु जेल में 1,655 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन यहां आवश्यकता के अधिक 3,980 कैदियों को रखा गया है।

 

LIVE TV