पत्नी ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जानें पूरा मामला

रिपोर्ट- महेंद्र त्रिपाठी

अयोध्या- अयोध्या जनपद में एक पत्नी ने पति पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। दुष्कर्म में सफल न होने पर पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। पत्नी की हाथ व पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। यही नहीं पिटाई के बाद पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने पीड़ित पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने पीड़ित पत्नी का हालचाल लिया। पत्नी ने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है।

मामला जनपद के कोतवाली नगर के खोजनपुर मौदहा दक्षिणी का है जहां पर पीड़ित पत्नी सुमन यादव ने अपने पति सौरभ यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से पति से विवाद चल रहा है।शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी और उस समय पति को नौकरी भी नहीं मिली थी। अब पति पावर कारपोरेशन में कर्मचारी है। पत्नी का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद पति दूसरी शादी करने की फिराक में है।

पत्नी सुमन यादव ने आरोप लगाया कि पति इस बात के लिए विवश कर रहा है वह मायके से दहेज लाए या फिर मायके के जमीन अपने मायके वालों से उसके नाम बैनामा करवा दें। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पत्नी ने आरोप लगाया कि वह उसकी कई बार पिटाई कर चुका है पूर्व में उस पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। पत्नी सुमन यादव अपने पति सौरव यादव के घर में ही रहती है।

आज घटना के दिन आरोप है कि पति ने पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।जब वह दुष्कर्म में सफल नहीं हो पाया तो पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और साथ ही लहूलुहान पत्नी को घर से बाहर कर दिया।

दबंगों के हौसले बुलंद! जमीनी विवाद में पूरा परिवार को जमकर पीटा

मौके पर पहुंची समाजवादी पार्टी की विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने पत्नी का बयान लिया और कहा कि जिस हिसाब से पत्नी तहरीर देगी मुकदमा दर्ज कर पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LIVE TV