जानिए पति-पत्नी के बीच के तनाव का कारण…

वास्तु के अनुसार घर के हर हिस्से में वास्तु संबंधी नियमों का पालन करने पर तमाम तरह की परेशानियों दूर हो जाती है। बेडरूम किसी भी घर का खास हिस्सा होता है जहां पर पति और पत्नी अपना समय व्यतीत करते हैं। शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने में वास्तु का बहुत बड़ा योगदान होता है। वास्तुशास्त्र में घर के इस अहम हिस्से के बारे में कुछ उपाय बताए गए है।

जानिए पति-पत्नी के बीच तनाव का कारण...
बेडरूम में एक खिड़की जरूर होनी चाहिए ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच तनाव कम रहता और एक दूसरे में प्यार बना रहता है।

कैटेलोनिया की खूबसूरती में चार-चांद लगाते ये कस्बे

– बेडरूम में आईना लगाना वास्तुशास्त्र के नजरिए से सही नहीं माना जाता है। बेडरूम में आईना होने पर पति-पत्नी के बीच दरार पैदा होती है।

– वास्तु के अनुसार कमरे में बेड उत्तर, उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। वास्तु में इस दिशा को सकारात्मक दिशा मानी जाती है। इससे पति-पत्नी के बीच में प्यार बरकरार रहता है।

– लवबर्ड और मैंडरेन डक जैसे पक्षी को प्रेम का प्रतीक माना जाता है इसलिए इनकी मूर्तियों को बेडरूम में जरूर रखें।

– राधा और भगवान कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हमेशा बेडरुम में इन दोनों की तस्वीरों को लगाना शुभ माना जाता है।

– कमरे में किसी भी प्रकार का कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सामान से सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है।

– बेडरूम में पूर्वजों की तस्वीर नहीं होनी चाहिए।

– बेडरूम में कभी कांटे वाले पौधे और मुरझाए हुए फूल नहीं होना चाहिए इसके होने से पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ता है।

LIVE TV