नाइट शिफ्ट के बहाने घर से बाहर रहता था पति, खुली पोल तो पत्नी ने दिया जोर का झटका

पति की नाइट शिफ्टनोएडा। 25 साल की एक महिला पति की नाइट शिफ्ट से परेशान थी। उसका आरोप है कि पति उससे दूरियां बनाने की कोशिश करता है। इस कारण उसने अपनी नाइट में ड्यूटी करा ली। युवती काफी समय तक पति के इस अजीब व्यवहार से परेशान रहती थी, लेकिन जब हकीकत उसके सामने आई तो उसने पति पर केस दर्ज करा दिया और तलाक के साथ शादी का पूरा खर्च मांग लिया।

महिला ने पति के नपुंसक होने का केस दर्ज करवाया है। महिला ने अपने पति और ससुरवालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के वक्त उसे ये सच नहीं बताया गया था।

जानकारी के मुताबिक, महिला नोएडा के सेक्टर 12 की रहने वाली है। नवंबर 2015 में उसकी शादी सेक्टर 51 के केंद्रीय विहार में रहने वाले एक शख्स से हुई थी।

महिला ने बताया, ”शादी के बाद हम दोनों हनीमून के लिए गोवा गए, जहां मुझे अपने पति के नपुंसक होने की बात पता चली। मेरा पति शारीरिक संबंध बनाने से कतराता था और इस वजह से मैं काफी परेशान रहती थी।”

”कुछ दिन बाद मैं अपने ऑफिस के काम में बिजी रहने लगी, लेकिन पति को डॉक्टर से मिलने की सलाह दी। इसके बावजूद उन्होंने हमेशा इस बात को नजरअंदाज किया।”

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि पहले उसके पति दिन में ऑफिस जाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने नाइट शिफ्ट में काम करना शुरू कर दिया। वह देर रात आते थे और बिना बातचीत किए सो जाते थे।

महिला ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और यह आश्वासन भी दिया गया कि महिला का पति एक अच्छे डॉक्टर से मिलेगा।

हालांकि, इसका कोई असर नहीं हुआ और महिला अपने माता-पिता के यहां जाकर रहने लगी।

पुलिस के मुताबिक़ महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए और 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस युगल को बातचीत से आपसी सुलह और काउंसलिंग की सलाह दी गई है। यदि इसके बाद भी बात नहीं बनती तो दोनों कानूनी मदद लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

LIVE TV