ये कैसा कानून! पति का मोबाइल छूने पर कर दिया देश से बाहर

पति का मोबाइलदुबई| संयुक्त अरब अमीरात की एक अदालत ने पति की निजता में खलल डालने के मामले में पत्नी पर जुर्माना लगाया है| अपने फैसले में अदालत ने उसे देश से निकाल देने का आदेश जारी किया है। पत्नी की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह चोरी-छिपे पति का मोबाइल फोन चेक कर रही थी|

पति का मोबाइल छूने पर सजा

समाचारपत्र ‘गल्फ न्यूज’ की की रिपोर्ट के अनुसार, यूएई में रह रही इस अनाम महिला पर अजमन की एक आपराधिक अदालत ने 1,50,000 दिरहम (40,843 डॉलर) का जुर्माना लगाया है। और उसे देश से निकालने का आदेश दिया है| क्योंकि वह अपने पति के फोन को चेक कर रही थी| वो यह जानने की कोशिश कर रही थी कि उसके पति कहीं उसके साथ जालसाजी तो नहीं कर रहे|

महिला की वकील की मानें तो, उसे अपने पति पर विवाहेत्तर संबंध रखने का शक था। इस कारण उसने बिना इजाजत पति का मोबाइल फोन छुआ| उसने कुछ तस्वीरें भी अपने फोन में ट्रांसफर कर ली| पति को यह बात नागवार गुजरी और उसने इसके खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने साइबर अपराध कानून के तहत महिला को दोषी पाया।

LIVE TV