भारत-पकिस्तान के बीच बवाल की नई जड़ बनेगा ये गलियारा

पाकिस्तान-भारतइस्लामाबाद| विश्व पटल पर पाकिस्तान-भारत में ठनी हुई है| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत को घेरने की छटपटाहट के चलते चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है|

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के जन्मदिन के तीन दिन बाद पाकिस्तान पार करेगा ‘लक्ष्मण रेखा’

गुरुवार देर रात पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी एक बयान में नवाज ने कहा है कि इस गलियारे की समय से प्रगति सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने बेहद ज़रूरी हैं| नवाज ने इसे सरकार की शीर्ष प्राथमिकता बताया है|

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में ‘जोरदार ढंग’ से उठाएगा कश्मीर मुद्दा

साफ़ है कि बलूचिस्तान मुद्दे पर मोदी के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान किसी भी तरह से भारत को घेरना चाहता है| इस गलियारे के बन जाने से पाकिस्तान भारत के व्यापारिक रास्तों पर अपनी पकड़ बनाना चाहता है| इसके साथ ही पाक की मंशा भारत की सीमाओं पर दखल बढ़ाने की भी है|

योजना, विकास एवं सुधार मंत्रालय को ऊर्जा और आधारभूत क्षेत्र की परियोजनाओं के पहले चरण को 2017-2018 तक पूरा करने का निर्देश भी दिया गया है|

LIVE TV