पंजाब में मंत्रिमंडल का विस्‍तार, CM चरणजीत सिंह चन्‍नी की टीम में ये 15 विधायक

पंजाब में रविवार को चरणजीत सिंह चन्‍नी के मंत्रिमंडल का विस्‍तार हुआ है। राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ के राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। रविवार को कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। नए मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने शनिवार को राज्‍यपाल के साथ मुलाकात की थी।

Punjab Cabinet: चन्नी कैबिनेट के शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस में खींचतान,  राणा गुरजीत के खिलाफ 7 विधायक - Punjab CM Charanjit Singh Channi Cabinet  expansion oath ceremony tussle in ...

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ के राजभवन में कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और गुरकीरत सिंह कोटली को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरजीत सिंह और रजिया सुल्ताना ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ के राजभवन में कांग्रेस विधायक विजयिंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा और राजकुमार वेरका को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

LIVE TV