पंजाब पुलिस राखी सावंत को कांटा लगाने मुंबई रवाना

राखी सावंत लुधियाना। पंजाब पुलिस की एक टीम बॉलीवुड अभिनेत्री और आइटम गर्ल्‍स राखी सावंत की गिरफ्तारी के एक स्थानीय अदालत के आदेश को तामील करने के लिए मुंबई रवाना हो गई है।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि अदालत ने रामायण के रचयिता संत वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर राखी के खिलाफ दर्ज मामले में उन्हें नौ मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था। लेकिन राखी ने आदेश का पालन नहीं किया, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

मालूम हो कि बालीवुड में तड़के के तौर पर जानी जाने वाली अभिनेत्री राखी सावंत सस्‍ती लोकप्रियता के खिलाफ ऐसी ही ओछी हरकतों के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार उन्‍होंने सस्‍ती लोकप्रियता के लिए हिंदुओं के सबसे पूजनीय ग्रन्‍थ रामायण को निशाना बनाया है और उसके रचयिता भगवान वाल्‍मीकि के खिलाफ अशोभनीय टिप्‍पणी की है।

माना जा रहा है कि इस बार उन्‍होंने धार्मिक मामलों में गलत बयानी करके बड़ी मुसीबत मोल ले ली है। यह ही मालूम हो कि रामयण के रचयिता संत वाल्‍मीकि अमृतसर के ही थे। संत वाल्‍मीकि के आश्रम में ही माता सीता भगवान राम द्वारा परित्‍याग करने के बाद लव व कुश के साथ रही थीं।

शिकायतकर्ताओं ने राखी पर एक टीवी शो में वाल्मीकि के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

मालूम हो कि मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

LIVE TV