न्यूड होकर एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने किया इंस्टा लाइव, लोगों से पूछा- क्या ये वल्गर है?

अश्लील वीडियो बनाने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेस मैन राज कुंद्रा जेल में बंद है। इस मामले में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का भी नाम जोड़ा गया है। जिसपर गहना ने खुलकर राज कुंद्रा का सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि राज पॉर्न नहीं बल्कि इरोटिका बनाते थे। वहीं, गहना अपनी इस बात को समझाने के लिए अपने इंस्टा लाइव पर न्यूड होकर फैंस के सामने आई।

गहना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो गहना ने खुद कुबूल किया है उन्होंने एक भी कपड़ा नहीं पहना है। उन्होंने लोगों से पूछा क्या मैं वल्गर लग रही हूं? क्या आपको लगता है कि ये पोर्न है?

गहना ने कहा कि दोस्तों में “मैं आप सबके सामने लाइव बैठी हूं, मुझे बताइए क्या में वल्गर रही हूं या चीप लग रही हूं। या कहीं से भी ऐसा लग रहा है कि जिसे आप पोर्न की कैटेगरी में काउंट कर सकते हैं। विश्वास कीजिए कि मैंने कुछ नहीं पहना हुआ है। लेकिन फिर भी आप इसे पोर्न की कैटेगरी में काउंट नहीं कर रहे हैं। लेकिन बाकी वीडियो जहां मैने अच्छे कपड़े पहन रखे हैं। फिर भी उसे पोर्न कह रहे हैं। ये बात तो गलत है। सारे लोग कह रहे हैं पोर्न शूट किया और अभी मैंने कुछ नहीं पहना हुआ है, तो आप इसे पोर्न नहीं कह रहे हैं” इसके बाद गहना ने कहा कि हाइपोक्राइसी की हद है।

बता दें कि अश्लील वीडियो मामले में अब गहना पर भी शिकंजा कसता जा रहा हैं इसलिए वो लगातार खुद का बचाव करने की कोशिश कर रही हैं। कुछ समय पहले ही गहना जमानत के बाद बाहर आई हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कभी पोर्न शूट नहीं किया। वहीं कुछ दिन पहले उन्होने मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

LIVE TV