सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों ने ली शपथ, कुल संख्या 28 हुई

सुप्रीम कोर्टनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को पांच नए न्यायाधीश ने शपथ ली, जिसके बाद अब यहां न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शुक्रवार को शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा, न्यायमूर्ति एम.शांतनागोदर, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति एस.अब्दुल नजीर ने शपथ ली।

सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के कुल 31 पद हैं। इन नई नियुक्तियों के बाद यहां न्यायाधीशों की कुल संख्या 28 हो गई है।

इससे पहले न्यायमूर्ति कौल मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सिन्हा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति शांतनागोदर केरल उच्च न्ययाालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुप्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति नजीर के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त थे।

LIVE TV