नये नौसेना प्रमुख होंगे वाइस एडमिरल सुनील लांबा

नयी दिल्ली: वाइस एडमिरल सुनील लांबा को नौसेना प्रमुख बनाया गया है। वह वर्तमान नौसेना के प्रमुख एडमिरल रोबिन धवन का स्थान लेंगे।

नौसेना के प्रमुख

नौसेना के प्रमुख का संभालेंगे पद

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस महीने के अंत में मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर के धवन का कार्यकाल ख़त्म होगा और 31 मई को वाइस एडमिरल सुनील लांबा नये नौसेना प्रमुख का पद भार संभालेंगे।

परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किये जा चुके वाइस एडमिरल लांबा को नौसेना की पश्चिमी कमान का प्रमुख जनवरी में नियुक्त किया गया था। नौसेना में लगभग 30 वर्षों की सेवा में वह आईएनएस सिंधुदुर्ग और आईएनएस दुनागिरि के नेविगेटिंग ऑफिसर रह चुके हैं।

 

LIVE TV