पीएम मोदी के उड़े होश, नोटबंदी से बौखलाए दुश्मन ने भारत को उथल-पुथल करने की रची साजिश

नोटबंदीजम्मू-कश्मीर। भारत में नोटबंदी का असर पाकिस्तान पर भी देखा जा सकता है। जब से देश में 500 और 1000 के नोटों पर बैन लगा है तब से कश्मीर में भी हिंसा की खबरें कम आ रही हैं। नोटबंदी के बाद से पाक बौखला गया है। पाकिस्तान भारत की सीमा से सटे सामरिक रूप से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र में सैन्य अभ्यास कर रहा है। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ व सैन्य प्रमुख ने भारत से साथ बढ़ती चिंता के बीच किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए थल सेना व वायु सेना की तत्परता की समीक्षा की।

सैन्य अभ्यास में हेलिकॉप्टर गनशिप व जमीनी बल भाग ले रहे हैं। इस सैन्य अभ्यास से कुछ ही दिन पहले सात पाकिस्तानी जवान नियंत्रण रेखा के पास मारे गए थे। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यह अभ्यास भारत के साथ तनाव की हालिया स्थिति से पैदा होने वाले किसी भी हालात से निपटने में पाकिस्तानी सेना की तत्परता की स्थिति को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा था कि पाकिस्तान को भारत की ‘चालबाजी’ से परेशान नहीं किया जा सकता और उसके संयम को उसकी कमजोरी ‘समझने की गलती’ नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि उनका देश ‘किसी भी प्रकार की युद्धस्थिति’ में अपनी रक्षा करने में पूर्णतय: सक्षम है।

LIVE TV