राहत भरा फैसला, अब 18 तक टोल फ्री हुए नेशनल हाईवे

दिल्ली। मोदी सरकार ने एक और राहत भरा फैसला लिया है। देशभर के नेशनल हाईवे अब 18 नवंबर तक टोल फ्री कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से नोटों की किल्लत झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इससे पहले 500 और 1000 के नोट की किल्लत को देखते हुए केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय ने 11 नवंबर तक देशभर के नेशनल हाईवे टोल फ्री किए थे। बाद में यह राहत तीन दिन के लिए बढ़ा दी गई और 14 नवंबर तक देशभर के टोल प्लाजा फ्री कर दिए गए।

11 नवंबर तक सभी नेशनल हाईवे को टोल फ्री घोषित करने की जानकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘स्मूद ट्रैफिक मूवमेंट के लिए देश भर के नैशनल हाईवेज पर 11 नवंबर की आधी रात तक टोल वसूली को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है।’ अब 18 नवंबर तक टोल फ्री की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से सामने आई है।

LIVE TV