सोशल मीडिया पर वायरल हुईं नील नितिन मुकेश और उनकी मंगेतर की तस्वीरें


नील नितिन मुकेश मुंबई:
बॉलीवुड के नील नितिन मुकेश सुर्खियों से दूर ही रहते हैं। लेकिन इन दिनों वह खबरों में छाए हुए हैं। किसी फिल्म के चलते नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहीं तस्वीरों के चलते।

नील नितिन ने अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन धूम-धूम से किया है। मंगलवार रात को एक कॉकटेल पार्टी रखी गई थी। इसी दौरान की नील नितिन मुकेश और उनकी मंगेतर रुक्मणी सहाय की एक फोटो सामने आई है|

जिसमें कपल स्टनिंग लुक में नजर आये और जमकर एन्जॉय करते दिखे। फोटो में नील थ्री पीस सूट में दिख रहे हैं तो रुक्मणी ने फुल लेंथ गाउन पहना हुआ था। इसके अलावा पार्टी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं, जिसमें नील डांस और गाना गाते दिख रहे हैं।

बुधवार आठ फरवरी को इनकी संगीत और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन होगा। गुरुवार को हल्दी, फेरों की रस्में होगी। वेडिंग में लगभग 500 गेस्ट शामिल होंगे। इनकी शादी का रिसेप्शन 17 फरवरी को मुंबई में होगा, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स शामिल होंगे।

नील की होने वाली पत्नी रुक्मिणी सहाय उनके माता-पिता की पसंद हैं। पिछले साल अक्टूबर में इनकी सगाई हुई थी।

रुक्मिणी के बारे में नील ने बताया था, पेरेंट्स मेरे लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे, तब उनकी मुलाकात रुक्मिणी से हुई। उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और एविएशन इंडस्ट्री में काम करती हैं। नितिन बोले रुक्मिणी बहुत सिंपल और अच्छी लड़की हैं। मैं बहुत खुश हूं।

रुक्मिणी नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करती हैं। उनकी पढ़ाई मुंबई के लीलावती बाई पोदार हाई स्कूल से हुई है। फिलहाल वे ACASS रिक्रूटमेंट कंपनी में काम करती हैं।”

लीजेंड्री सिंगर मुकेश के पोते और एक्टर नील को आखिरी बार फिल्म ‘वजीर’ में देखा गया था जो इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई थी।

नील अब तक फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘आ देखें जरा’, ‘प्लेयर्स’, ‘शॉर्टकट रोमियो’, ‘न्यूयॉर्क’ और ‘जॉनी गद्दार’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

LIVE TV