ऐसा फीचर जो बना देगा स्मार्ट को स्मार्टेस्ट

नीयरबाय फीचरबदलते दौर के साथ स्मार्टफोन को और भी ज्यादा स्मार्ट बनाने वाले एप्स की जरूरतों को देखते हुए गूगल ने अपना नीयरबाय फीचर पेश किया है। इस फीचर का नाम इसके काम करने के तरीके को ध्यान में रखते हुए ही रखा गया है। इसकी मदद से यूजर आसानी से अपनी लोकेशन के मुताबिक ऐप और वेबसाइट की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। ये ऐप और सर्विस उस लोकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराएंगे जहाँ आप इसका इस्तेमाल करते वक्त मौजूद होंगे।

नीयरबाय फीचर किटकैट के लिए

इस फीचर को गूगल प्ले सर्विसेज में आने वाले अपडेट के समय ही जारी किया जाएगा। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, नीयरबाय फीचर एंड्रॉयड 4.4 किटकैट और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करेगा। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपने फोन के ब्लूटूथ व लोकेशन को इनेबल करना होगा। इसके बाद ‘नीयरबाय’ अपना काम शूरु कर देगा यानी आपके हिसाब से आपको ऐप और वेबसाइट सुझाएगा।

उदाहरण के लिए, अगर कोई एंड्रॉयड यूजर डिज़नी वर्ल्ड में है तो नीयरबाय नोटिफेकेशन के तौर पर वहां से जुड़े ऐप और वेबसाइट दिखाएगा। अगर यूजर उस ऐप को डाउनलोड या वेबसाइट को विजिट करना चाहता है तो नोटिफिकेशन पर टैप कर वो सीधे गूगल प्ले में ऐप डाउनलोड करने या साइट के लिए क्रोम में चले जाएंगे। इसके अलावा यूजर स्क्रीन को खाली रखने के लिए नोटिफिकेशन को स्वाइप कर हटा भी सकते हैं।

वेबसाइट को यूजर की लोकेशन के हिसाब से अपनी साइट बनाने के लिए गूगल बायकॉन्स सपोर्ट हासिल करना होगा। वेबमास्टर्स के लिए ज्यादा जानकारी डेवलेपर के ब्लॉग पोस्ट पर जाकर भी हासिल की जा सकती है।

गूगल का यह फीचर उन यूजर के खासे इस्तेमाल का हो सकता है जो अपनी लोकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं। यूजर को अधिकतर इन ऐप और सर्विसेज के बारे में पता नहीं होता लेकिन लगता है कि नीयरबाय अब इस काम को आसानी से करेगा। इसके अलावा गूगल प्ले पर हजारों ऐप मौजूद हैं और इस फीचर से डेवलेपर को भी संबंधित ऐप के बारे में जानकारी देने में मदद मिलेगी। इससे पहले इसी साल, गूगल ने क्रोम में इसी तरह का प्रयोग किया था जिसमें यूजर की लोकेशन से संबंधित वेबसाइट सुझाई जाती हैं।

LIVE TV