नीतीश पर फैंके गए कागज़ के टुकड़े

nitish-kumar_567070cd6565eएजेंसी/ पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार के माध्यम से लोगों की परेशानियों को सुनते हैं। मगर इस बार उनके दरबार में हंगामा हो गया। दरअसल एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कागज़ के टुकड़े फैंकने का प्रयास किया। इससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कागज फैंकने वाले इस लड़के को पकड़ लिया।

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रातः 10 बजे लोगों की समस्याऐं जनता दरबार में सुन रहे थे। इतने में ही एक युवक वहां पहुंचा और उसने अपनी परेशानी मुख्यमंत्री को बताने का प्रयास किया। इसी बीच उसने कागज के टुकड़ों का बंडल बना लिया और उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर उछाल दिया।

यह देखकर सुरक्षाकर्मी और अधिकारी सचेत हो गए। उन्होंने नीतीश की ओर जाने वाले कागज के टुकड़ों का हाथ अड़ाकर रोका और उस लडके को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी लड़के को पकड़ लिया गया। अब लड़के से पूछताछ की जा रही है।

LIVE TV