311 करोड़ का मोबाइल इस्तेमाल करती हैं नीता अंबानी, जानें क्या है ख़ास

नीता अंबानीनई दिल्ली। 3G के दौर में फ्री का 4G डाटा बांटने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने देश भर के लोगों को सबसे सस्ता स्मार्टफोन देने का दावा किया है। हाल ही में जब मुकेश अंबानी ने  Jio फोन लाने का ऐलान किया तो उनके साथ उनकी पत्नी नीता अंबानी भी मौजूद थीं। पर आप शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि दूसरों को सबसे सस्ता फोन देने वाले मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अम्बानी के फोन की कीमत कितनी होगी।

नीता अंबानी अपने खर्चीले रहन-सहन के लिए जानी जाती हैं। पर आज जब आप नीता अंबानी के फोन का दाम सुनेंगे तो आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। जी हां मुकेश अंबानी की बीवी नीता अंबानी जिस फोन को इस्तेमाल करती हैं, उसकी कीमत 311 करोड़ है।

SC का फैसला, 2011 दारोगा भर्ती की तत्काल पूरी हो नियुक्ति

48.5 मिलियन डॉलर का फॉल्कन सुपरनोटा आइफोन वेबसाइट एसियानेट के मुताबिक, नीता अंबानी के पास फॉल्कन सुपरनोटा आईफोन 6 पिंक डायमंड फोन है। इसकी कीमत 48.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 311 करोड़ रुपये है। यह फोन साल 2014 में लॉन्च हुआ था। कपंनी इस फोन को खास अमीर लोगों के लिए ही बनाती है। 311 करोड़ में एक छोटा सा शहर खरीदा जा सकता है लेकिन ये नीता के फोन की कीमत है।

क्या खास है इस फोन में?

311 करोड़ रुपए की कीमत फॉल्कन सुपरनोटा आइफोन 24 कैरेट गोल्ड और पिंक गोल्ड से बना हुआ है। इस पर प्लेटिनम की खास कोटिंग है, जो इसे टूटने से बचाती है। फोन के पीछे के हिस्से पर डायमंड लगा है और खास बात ये है कि इस फोन को हैक नहीं किया जा सकता है।

योगी से मुलाकात के बाद शिक्षामित्रों का आंदोलन स्थगित

नीता अंबानी लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। आईपीएल के दौरान अपनी टीम मुंबई इंडियंस के मैच देखने वो स्टेडियम जाती हैं तो पति के साथ भी अक्सर देखी जाती हैं। उनके इस्तेमाल की ज्यादातर चीजें दुनिया की सबसे महंगी चीजों में शुमार हैं। उनके हैंडबैग की कीमत भी 40 लाख है। उनकी घर भी दुनिया के 10 सबसे महंगे घरों में शामिल है।

LIVE TV