निशानेबाजी : विश्व कप में रजत पदक जीत अंजुम मोदगिल ने रचा नया कीर्तिमान

ग्वाडलाजारा। भारत की निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजीखेल संघ (आईएसएसएफ) विश्व कप टूर्नामेंट में महिलाओं की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीता। अंजुम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 454.2 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा में चीन की रुइजाओ पेई ने 45 शॉट में 455.4 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चीन की ही निशानेबाद तिंग सुन ने 442.2 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता।

अंजुम मोदगिल

भारत ने विश्व कप में यह आठवां पदक जीता है। हालांकि, यह पहला रजत पदक है। इससे पहले भारत ने तीन स्वर्ण और चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें :-स्वर्ण पदक विजेता नवजोत कौर पर हुई ‘इनामों की बौछार’, सिद्धू ने भी किया सम्मानित

अंजुम इस मुकाबले की शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहीं थीं। फाइनल मुकाबले में घुटनो के बल बैठने वाले चरण के बाद वह तीसरे स्थान पर रहीं।

अंजुम हालांकि बाद में 10वीं शॉट सीरीज के अंत में चौथे स्थान पर फिसल गईं। इसके बाद 41वें शॉट में उन्होंने शानदार निशाना लगाकर 10.8 अंक हासिल किए और वह दूसरे स्थान पर आ गईं।

यह भी पढ़ें :-विश्व कप के लिए पूर्व क्रिकेटर की सलाह, टीम में इन दोनों खिलाड़ियों का होना बेहद जरूरी

भारतीय महिला निशानेबाज ने अंत तक खुद को दूसरे स्थान पर बनाए रखा। अंत के निशानों में उन्होंने 10.2, 10.1, 9.5 और 10.2 अंक हासिल किए और चांदी का तमगा अपने नाम कर लिया।

LIVE TV