इन तीन बीमारियों में रामबाण है योग, जल्द मिलेगा फायदा  

नियमानुसार योगयोग एक ऐसी क्रिया हैं जिससे हम शरीर, मन और आत्मा तीनों को एक साथ स्वस्थ रख सकते हैं। अगर आप प्रतिदिन नियमानुसार योग करते हैं तो आप बहुत सी बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। योग के जरिये शारीरिक और मानसिक परेशानियों से भी निजात मिलाती है।

आज के समय में योग का चलन बहुत ही बड़ें स्तर पर होने लगा है। योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिया जा चुका हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी योग दिवस मनाया जा रहा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दर्जा क्यों दिया गया हैं? आप भी अगर इस बात से अंजान हैं तो हम आपको बता दे कि योग करने से बहुत सी बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

कैलोरी बर्न करने के लिए 

आप कैलोरी बर्न करने के लिए बहुत सारे तरीके अपनाते है जैसे की जिम, डाइट प्लान और व्यायाम। जिससे आपको उस समय फायदा भी मिलता है। लेकिन जैसे ही आप इसे छोड़ते है वापस पुराने शेप में आ जाते है। अगर आप कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है इसके लिए कुछ योगासन है जिसे घर में ही कर सकते हैं। यह तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं। इसके साथ साथ आपके शरीर को स्वस्थ रखता है।

सांस की बीमारी के लिए योग

हम जब सांस लेते हैं तो भीतर जा रही हवा या वायु पांच भागों में विभक्त हो जाती है या कहें कि वह शरीर के भीतर पांच जगह स्थिर हो जाती है। पांच भागों में गई वायु पांच तरह से फायदा पहुंचाती है, लेकिन बहुत से लोग जो श्वास लेते हैं वह सभी अंगों को नहीं मिल पाने के कारण बीमार रहते हैं। प्राणायाम इसलिए किया जाता है ताकि सभी अंगों को भरपूर वायु मिल सके, जो कि बहुत जरूरी है। सांस की बीमारी के लिए यह योग अत्यधिक फायदेमंद माना जाता है।

ब्लड प्रेशर के लिए योग

यह आसन दिमाग को शांत और मन को भटकने से रोकता है। इस आसन से आपका ध्यान और ज्यादा केंद्रित होता है। पद्मासन मेडिटेशन का एक कारगर तरीका है। इस आसन से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। पद्मासन गर्दन और रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है। आपके तनाव को कम करने का सबसे सरल उपाय है ये आसन। इस आसन को नियमित करने से जाघों की और पेट की चर्बी कम होती है।

LIVE TV