नियंत्रण रेखा पर भारत, पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

नियंत्रण रेखाजम्मू| जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने तड़के 5.34 बजे संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी को फोन पर सुनाई ‘मन की बात’, बढ़ सकती हैं चीन की मुश्किलें

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, “भारतीय सेना प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई कर रही है। दोनों ओर से गोलीबारी अब भी जारी है।”

LIVE TV