इस बड़े एक्ट‍र के भाई ने की आत्महत्या

नितिन कपूरमुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जितेन्द्र के भाई ने आत्महत्या कर ली है। बीते दिन मंगलवार को नितिन कपूर ने छत से कूदकर जान दे दी। नितिन तेलुगू फिल्म के प्रोड्यूसर थे। उन्होंने एक्ट्रेस और पूर्व विधायक जयासुधा से शादी की थी।

खबरों के मुताबिक 58 वर्षीय नितिन अवसाद से ग्रस्त थे। उनके पास 18 साल से कोई काम नहीं था। वे बेरोजगार थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनका अवसाद क इलाज चल रहा था। उन्होंने मुंबई के अंधेरी में स्थित अपने बिल्डिंंग की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह हादसा मंगलवार को दोपहर के समय हुआ है।

पुलिस थाने में आत्मुहत्यार का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। अभी तक कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस प्रवक्ता डीसीपी अशोक धुड़े ने बताया कि, नितिन 18 साल से बेरोजगार थे। वह मुंबई में अपनी बहन के घर में रहते थे। उनका परिवार हैदराबाद में रहता है। वह पिछले डेढ़ साल से अवसाद में थे।

फरवरी से एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसके अलावा आत्महत्या की कोई वजह समने नहीं आई है। नितिन की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई है। वर्सोवा पुलिस थाने में इसे आकस्मिक मृत्यु के मामले के रूप में दर्ज किया गया है।

नितिन कपूर ने 1985 में एक्ट्रेस जयासुधा से शादी की थी, उनके दो बच्चे हैं। जल्द ही हुए एक इंटरव्यू में जयासुधा ने बताया था कि भले ही उन्हें पहली नजर में प्यार नहीं हुआ था, पर वह एक दूसरे को पहले दिन से ही पसंद करते थे।

एक्टर जितेंद्र से जब इस घटना पर पूछा गया तो उन्हों ने बताया कि, नितिन उनके पहले चचेरे भाई थे। वह उनसे काफी समय से नहीं मिले थे। उन्होंने बताया कि जब भी वह नितिन से मिलना चाहते थे वह उन्हें नजरअंदाज कर देते थे। नितिन के पिता जितेंद्र के काफी करीब थे। जब यह घटना घटी  तब वह मुंबई में नहीं थे। वह किसी काम से दिल्ली गए हुए है। उन्हेंन यह खबर वहां फ्लाइट के लैंड करने के बाद मिली। इस खबर से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है।

LIVE TV