नायडू के धरना स्थल पर मिला विवादित पोस्टर, तेदेपा ने पूरे मामले से झाड़ा पल्ला …

आज दिल्ली के आंध्र प्रदेश भवन में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने और अन्य वादों को पूरा न करने की वजह से केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

नायडू के धरना स्थल पर मिला विवादित पोस्टर

उनके इस धरने को विपक्षी दलों का भी साथ मिल रहा है।

इसी बीच नायडू के धरनास्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक विवादित पोस्टर दिखाई दिया है। हालांकि पार्टी ने खुद को इससे अलग कर लिया है।

धरना स्थल पर चिपके एक पोस्टर में पीएम के खिलाफ लिखा है- ‘जिसके हाथ में चाय का जूठा कप देना था, उसके हाथ में जनता ने देश दे दिया।’

खुशबूदार साउथ इंडियन मसालों से बनायें मालाबार फिश करी, पढ़ें रेसिपी

इस पोस्टर पर विवाद होना तो तय है। लेकिन उससे पहले पार्टी के सांसद जयदेव गल्ला ने इससे पल्ला झाड़ लिया है।

उनका कहना है कि हम इसका समर्थन नहीं करते हैं। यह सही नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए। इसे हमारी पार्टी के लोगों ने नहीं लगाया है।

LIVE TV