नाभा जेल से भागा आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू दिल्‍ली से गिरफ्तार

नाभा जेलनई दिल्ली। पंजाब के नाभा जेल से भागा आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू दिल्‍ली से गिरफ्तार हो गया है। उसे दिल्‍ली और पंजाब पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार किया है। मिंटू खालिस्‍तान लिबेरशन फोर्स का चीफ है। मिंटू रविवार को जेल हमले के बाद पांच अपराधियों के साथ फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस ने आज उसे यहां गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि उसे सोमवार सुबह गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि मिंटू पांच अन्‍य कैदियों के साथ रविवार (27नवंबर) को पंजाब की नाभा जेल से फरार हो गया था। उस पर 12 केस चल रहे हैं। इनमें डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हमले का मामला भी शामिल है। उसे साल 2014 में इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि इससे पहले भागे गए छह कैदियों में से एक पलविंदर सिंह को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया गया था। उत्‍तर प्रदेश के एडीजीपी(कानून एवं व्‍यवस्‍था) दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि पलविंदर ने हमें बताया कि केवल उसकी गैंग के लोगों को छुड़ाने का ही प्‍लान था। लेकिन गुरप्रीत सेखों ने मिंटू को भी बता दिया कि वे रविवार को भाग जाएंगे। इस पर मिंटू ने उन पर नजर रखी और जेल कॉरिडोर में उनसे मिल गया।

 

LIVE TV