दरिंदगी : 36 घंटे तक 33 लोगों ने किया नाबालिग से रेप

नाबालिग लड़कीसाओ पाउलो: ब्राजील के शहर रियो डी जनेरो में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहाँ 33 लोगों ने नाबालिग लडक़ी से लगातार 36 घंटे तक रेप किया। किशोरी के साथ हुई इस दरिंदगी में उसका ब्वॉयफ्रेंड भी शामिल था। इससे गुस्साए लोग सड़क पर उतर आये और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीड़िता सदमें में हैं। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

नाबालिग लड़की के साथ क्रूरता

दरिंदों ने ट्विटर पर नाबालिग लड़की के साथ रेप के फोटोज और वीडियो को डाल दिए। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ये फोटोज और वीडियो हटाये गये। यह घटना भारत के दिल्ली में हुए निर्भया कांड जैसी बताई जा रही है।

मामला रियो शहर के एक स्लम इलाके का है। पीड़िता शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित फावेला नाम के क्षेत्र में अपने बॉयफ्रेंड के घर पर पिछले शुक्रवार रात को रुकने के लिए गई थी।

रविवार सुबह जब आँखे खुली तो उसने खुद को 33 लोगों से घिरा पाया। इनमें से कइयों के हाथ में पिस्तौल और राइफलें थीं। इसके बाद इन लोगों ने 36 घंटे से ज्यादा वक्त तक इस लडक़ी से गैंगरेप किया।

किसी तरह से लड़की मंगलवार को अपने घर पहुंची, जिसके बाद उसकी हालत देखकर परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना के बाद से लड़की सदमे में है।

इस मामले में पुलिस ने चार लोगों की पहचान कर ली है और बाकियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अन्य लोगों की पहचान करने के लिए लोगों से मदद मांगी है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब दो माह बाद ब्राजील के इस शहर में ओलंपिक खेल होने वाले है।

 

LIVE TV