नाबालिक लड़की के साथ 113 लोगों ने किया रेप, पुलिस वाले भी थे शामिल

32668_S_Delhi-police-co27848एजेंसी/ पुणे : पश्चिम बंगाल से एक 16 वर्षीय किशोरी को पुणे लाया गया। इस लड़की को पहले तो नौकरी का लालच दिया गया था। मगर बाद में यहां लाकर इसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया। बीते दो वर्षों से यह किशोरी नर्क की यातना भोग रही थी। लड़की का आरोप था कि दो पुलिसवालों समेत करीब 100 से अधिक लोगों ने दुष्कर्म भी कर दिया। पिछले माह लड़की भागकर दिल्ली पहुंची थी।

इस लड़की  ने जब शिकायत दर्ज करवाई थी। करीब 113 लोगों के विरूद्ध शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने जांच कार्रवाई के दौरान एक 26 वर्षीय महिला को पकड़ लिया था। दरअसल यह मसला दिल्ली की एक माॅडल से जुड़ा है, जिसने हाल ही में खुलासा किया था कि उसके साथ रेप की कोशिश हुई थी। वह मॉडल ही इस नाबालिग लड़की को पिछले महीने दिल्‍ली ले गई थी। लड़की के साथ बलात्कार का प्रयास हुआ।

दरअसल इस मामले में लिप्त आरोपी की पहचान खारेल 26 वर्ष के तौर पर हुई। चंदन नगर पुलिस ने रोहित भंडारी 35 वर्ष हरीश शाहा 25 वर्ष तपेंद्र शाही 23 वर्ष और रमेश थाकुला 25 वर्ष को पकड़ लिया। कुछ और भी लोगों के नाम शहर में चलने वाले सैक्स रैकेट में सामने आए हें जिनमें शक्ति, अन्ना, भारत आदि हैं। इस किशोरी को यहां से हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल ले जाया गया। 

LIVE TV