नाबालिक लड़की के साथ किया दुराचार का प्रयास

girl3-1439250320मऊ: घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा रोड पर नहर के किनारे स्थित एक गांव में सोमवार की शाम से कक्षा पांच की छात्रा संग दुराचार के उठे प्रकरण का मंगलवार को पटाक्षेप हुआ जब पीड़िता ने दुराचार का प्रयास किए जाने की तहरीर दी।
कक्षा पांच की छात्रा सोमवार की शाम लगभग छह बजे दुकान से सब्जी लेकर आ रही थी। नहर के पास गांव का ही एक युवक उसे रोक कर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसे लेकर नहर में कूद गया। छात्रा के शोर मचाने पर नागरिक दौड़ पड़े। उन्हें आता देख युवक नहर के दूसरी ओर निकल कर भाग गया। पीड़िता ने घर आकर अपने भाई से समूचा वाकया बताया। रात में पुलिस को दुराचार किए जाने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ किया। पीड़िता के पिता मामला दुराचार का बता रहे हैं पर तमाम सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उधर पीड़िता ने स्वयं दुराचार का प्रयास किए जाने की तहरीर दिया है। पूछताछ एवं मौके की स्थिति का हवाला दे रही है। बहरहाल समूचे दिन दुराचार या दुराचार का प्रयास के बीच उलझे इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर को आधार मान छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। उधर एक अन्य तथ्य यह कि आरोपी युवक ने गांव में कुछ अन्य किशोरियों के साथ ही ऐसा कृत्य किया है।

LIVE TV