नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, गोलाबारी में एक जवान शहीद, 6 गंभीर घायल…

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। जम्मू-कश्मीर के ज्यौड़ियां में एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी, बटल और नत्थू टिब्बा में रविवार से पाकिस्तान सीजफायर उलंघन कर रहा है।

गोलाबारी

गोलीबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि गोलाबारी में छह जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल उदमपुर में इलाज के लिए ले जाया गया है।

शहीद की पहचान सिपाही करमजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीजफायर सुबह करीब साढ़े पांच बजे से करीब साढ़े सात बजे तक हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से भारी मोर्टार चले।

जिसमें भारतीय सेना को नुसकान पहुंचा। इससे पहल जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना ने सोमवार सुबह 5.30 मिनट पर मोर्टार और छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
मनोहर परिकर के निधन के बाद मुश्किल में पड़ी भाजपा
इससे पहले रविवार की शाम को पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7.30 गोलाबारी की, जिसमें गांव बलडो निवासी रमेश लाल की गाय घायल हो गई है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले घरों तक पहुंच गए। गोलाबारी में अन्य नुकसान नहीं हुआ है।

LIVE TV