नाचते-गाते दूल्हा बन, युवक भरने आया लोकसभा चुनाव का पर्चा

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में एक लोकसभा चुनाव प्रत्याशी सोमवार को सेहरा बांधकर और घोड़ी पर सवार होकर पर्चा भरने के लिए पहुंचा| उसके साथ बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए बाराती भी थे|

संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्यराज किशन दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार होकर आए थे| लेकिन कलेक्ट्रेट से पहले ही उनकी बारात को रोक लिया गया| पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें घोड़ी से उतार दिया|

इसके बाद वह कलेक्ट्रेट तक पैदल गए और नामांकन पत्र दाखिल किया| उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह “राजनीति के दामाद” हैं और आज उनकी शादी की सालगिरह है, इसलिए वह दूल्हा बनकर नामांकन कराने आए हैं|

माता बनी कुमाता! नाबालिग का वीडियो बना किया ब्लैकमेल, अपने बेटे से करवाती थी रेप

दो बच्चों के पिता किशन का कहना है कि वे जीत की ओर बढ़ रहे हैं| वे विकास और रोजगार को अपना मुद्दा बताते हैं| किशन पिछले विधानसभा चुनाव में अर्थी पर लेट कर नामांकन कराने गए थे, इससे पहले वह भैंसा गाड़ी पर सवार होकर भी नामांकन करा चुके हैं|

वैद्यराज किशन पेशे से आयुर्वेदिक मेडिसिन के डॉक्टर हैं| वह खुद स्वीकार करते हैं कि उन्हें लाइमलाइट में रहना काफी पसंद है| उन्होंने कहा कि बैंड और घोड़े का खर्च उनके समर्थकों ने दिया है| सोशल मीडिया पर किशन को लेकर कई लोगों ने दिलचस्प कमेन्ट भी किया|

वैद्यराज किशन ने शपथपत्र में कहा है कि उनके पास एक लाख की संपत्ति है| किशन ने अब तक कुल 18 चुनावों में अपनी किस्मत आजमाई है| वह शाहजहांपुर लोकसभा सीट से 2 बार चुनाव लड़ चुके हैं| हर बार उनकी जमानत जब्त होती रही है|

LIVE TV