नागरिकता संसोधन कानून और एनआरसी के विरोध में निकाला गया मौन जुलूस, पूर्व विधायक सरिता आर्य ने दिया यह बयान

रिपोर्ट – कान्ता पाल

नैनीताल।  नैनीताल में नागरिकता मंच संगठन के तत्वाधान में नागरिकता संसोधन कानून और एनआरसी के विरोध में मौन जुलूस निकाला गया।

नागरिकता संसोधन कानून

कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य ने एनआरसी और सीएए पर बयान देते हुए कहा कांग्रेस किसी भी कीमत पर एनआरसी और सीएए कानून नही. मानती, कांग्रेस महिला अध्यक्ष का कहना है चुनाव जीतने के लिए भाजपा इस काले कानून को लागू कर रही है।

आजादी से पहले के समय में रहने वाले लोगों को आज अपनी नागरिकता साबित करने की जरूरत पड रही है, उनका कहना है की की देश में बढती मंहगाई, बेरोजगारी, चरम पर है। अर्थव्यवस्था और किसानों के मुददों से देश के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एनआरसी और सीएए के कानून को लागू किया है।

कई सालों के बाद पाकिस्तान की इस महिला का सपना हुआ पूरा, मिली भारतीय नागरिकता…

वही जामा मस्जिद के मुफ़्ती अब्दुल खालिक का कहना है भाजपा सरकार ने आपसी भाईचारे को तोड़ने की नियत से ये कानून बनाया है। इसमे संसोधन कर अन्य समुदाए के लोगो की तरह ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को इसमें जोड़ा जाए।

 

 

LIVE TV