सोनिया और मनमोहन ने गुरुद्वारे पर टेका मत्था

सोनिया गांधीनई दिल्ली : कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ नांदेड़ गुरुद्वारे गई जहां उन्होंने मत्था टेका। दोनों ने करीब एक घंटे गुरुद्वारे में बिताए और नांदेड साहब के दर्शन किए। गुरुद्वारा समिति की ओर से भी दोनों का स्वागत किया गया।

गुरुवार को यहां पहुंची सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को अरुणाचल प्रदेश मुद्दे पर निशाने पर लेते हुए कहा कि यह ‘सत्ता के लालच’ में जनादेश का अपमान कर रही है। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार राज्यों की कांग्रेस सरकार को तानाशाही के जरिए हटाना चाहती है।

सोनिया ने एक रैली को संबोधित किया जहां उन्होंने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता के लालच में अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में उचित तरीके से निर्वाचित सरकारों को गिराया और जनादेश का अपमान किया।

सोनिया ने कहा कि हम सभी को हमारे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए उच्चतम न्यायालय पर बहुत गर्व है।’’ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी समारोह में मौजूद थे।

नांदेड़ गुरुद्वारे के बारे में जानें

नांदेड़ नगर में स्थित यह गुरूद्वारा पंजाब के शासक महाराजा रंजीत सिंह द्वारा 1830 से 1839 के दौरान बनवाया गया था। नांदेड़ गुरुद्वारे कद सिक्खों के प्रमुख तीर्थस्थलों में गिना जाता है। सचखंड श्री हुजूर अबचल नगर साहिब गुरूद्वारा पंजाब के स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर बना है।

इसी स्थान पर सिक्खों के दसवें गुरू गोबिन्द सिंह ने अंतिम सांसे ली थीं। हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है। सचखंड गुरूद्वारे के निकट ही आठ अन्य गुरूद्वारे बने हुए हैं।

LIVE TV