इन लोगों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए परफ्यूम, भुगतने पड़ सकते हैं बुरे अंजाम

डेस्कः आज के इस आधुनिक एवं वैज्ञानिक युग में भी लोग अंधविश्वास के चलते नकारात्मक शक्तियों में अटूट विश्वास रखते है। जैसे कोई छींक दे तो कहा जाता है कि यात्रा के लिए मत जाओ, इसी तरह बिल्ली के रास्ता काटने पर माना जाता है कि अपना रास्ता बदल लो। यह सब अंधविश्वास के कारण हैं। लेकिन आज हम आपको परफ्यूम से जुड़े कुछ अंधविश्वासों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कई बार लोग कहते हैं कि शाम के समय घर के बाहर परफ्यूम लगा कर नहीं निकलना चाहिए। कुछ मान्यताओं के अनुसार बुरी शक्तियां शाम में अधिक सक्रिय होती हैं। इसलिए संध्या के बाद परफ्यूम या इत्र का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को परफ्यूम लगा कर किसी सुनसान या चौराहे पर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि यहीं वह जगह होती हैं, जहां बुरी शक्तियां सक्रिय अवस्था में उपस्थित होती हैं।

लालू के एक और सिपाही को उम्रकैद, छात्रा के साथ किया था बलात्कार

नई नवेली दुल्हनों और बच्चों को भी परफ्यूम लगाने के लिए मना किया जाता है। क्योंकि दुल्हनों और बच्चों पर वैसे भी बुरी शक्तियां जल्दी आकर्षित और प्रभावित होती हैं।

LIVE TV