नहीं रहे चेतन चौहान,मेदांता गुरुग्राम में करवाया गया था भर्ती

लखनऊ। कोरोना पॉजिटिव कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का रविवार को निधन हो गया। मेदांता में वेंटिलेटर पर रखे गए चेतन चौहान की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। वहीं कोरोना के कारण चेतन के किडनी में संक्रमण बढ़ा गया था। शनिवार शाम दिक्कत बढ़ने पर चेतन को लखनऊ पीजीआई से मेदांता गुरुग्राम लाया गया था। डाक्टरों की विशेष टीम इलाज में लगी थी।

आपको बता दें कि पिछले महीने चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। किडनी में संक्रमण के चलते शनिवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
भारतीय क्रिकेट टीम में बल्लेबाज रह चुके चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं। क्रिकेट से संन्यास लेकर वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। फिलहाल वह योगी सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी, नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री थे।

LIVE TV