नहीं खरीदनी पड़ेगी फ्रोजेन मटर, घर में ही कर सकेंगे महीनों तक प्रिजर्व

मटरबच्‍चे हों या बड़े मटर तो हर किसी के मन को भाती है। इसमें स्‍वाद और स्‍वास्‍थ्‍य का खजाना है। यह पॉवर पैक का काम करती है। ऑस्टियोपोरोसिस में इसे खाने से आराम मिलता है। इसमें विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। इससे हड्डियों मजबूत रहती हैं। इससे चेहरे को दमकाने में भी मदद मिलती है। चेहरे पर इसके आंटे के उबटन से झाइयां और दाग-धब्‍बे दूर होती हैं। यह एक बहुत अच्‍छा एंटी ऑक्‍सीडेन्‍ट होता है। इसे खाने से दिल की बीमारियों भी दूर होती हैं।

इसका इस्‍तेमाल सब्‍जी, कचौड़ी और पराठे में होता रहता है। सर्दियों में तो यह मिलती ही है। गर्मियों में इसका स्‍वाद लेने के शौकीन मार्केट से फ्रोजेन मटर खरीद लेते हैं। मगर अब आपको फ्रोजेन मटर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको सिखांएंगे कि कैसे महीनो तक इसे को प्रिजर्व किया जा सकता है।

सामग्री –

हरी मटर के दाने- 700 ग्राम

चीनी- 2 छोटी चम्मच

मटर प्रिजर्व करने की विधि –

अगर इसे महीनों तक प्रिजर्व करना चाहते हैं तो ताजी मटर ही लें। मटर के दानें मुलायम और अच्‍छे होने चाहिए।

इसके दानों को अच्‍छी तरह 2 बार पानी से धुलकर, एक्‍सट्रा पानी निकाल दें।

एक बर्तन में इसके दानों को पानी में भिगो कर उबालें। उबाल आने पर मिठास लाने के लिए इसमें चीनी मिला दें। 2 मिनट तक इसके दानों को उबालते रहें फिर गैस बंद कर दें। इसे पानी से निकालकर अलग कर दें।

दूसरे बर्तन में इसके दानों को ठंडे पानी में डाल दें। ठंडा होने पर इन्‍हें पानी से निकालकर अलग कर दें।

अब इन्‍हें जिप लॉक पॉलीथीन के पैकट या एयर टाइट कन्‍टेनर में भरकर, फ्रीजर में रख दें। अगर आपके पास जिप लॉक पॉलीथीन के पैकट नहीं हैं तो आप सादी पॉलीथीन में टेप या रबर लगाकर काम चला सकते हैं।

जब मन करें इन्‍हें फ्रीजर से निकालकर सब्‍जी बनाएं।

 

LIVE TV