नशे में धुत सिपाही ने मामूली विवाद में साथी को मारी गोली

नशेबस्ती | यूपी पुलिस आपने कारनामो के लिए चर्चा का विषय बनी रहती है। लोगों की रक्षा करने वाली पुलिस आपस में ही लड़ते नजर आती रहती है। बस्ती  के रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज पुलिस चौकी पर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सिपाही कामेश्वर सिंह ने साथी सिपाही हरिकिशोर तिवारी को गुरुवार की रात करीब सवा 10 बजे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद दोनों चौराहे पर स्थित एक होटल में खाना खा रहे थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। नशे में धुत कामेश्वर ने साथी को गोली मार दी।

नशे में धुत कामेश्वर सिंह ने बीच-बचाव करने आये रिकेश पर भी चलाई गोली

गोली चलने की आवाज सुनकर बीच बचाव करने पहुंचे एक अन्य सिपाही रिकेश पर भी कामेश्वर ने गोली चला दी। गोली हाथ में लगने से वह घायल हो गया। दोनों घायल सिपाहियों को आनन-फानन में जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया। जहां रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने हरिकिशोर की हालत नाजुक देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर एसपी कृपाशंकर सिंह, एएसपी रोहित मिश्रा समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल में पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक आरोपी सिपाही कामेश्वर सिंह को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन पुलिस अधिकारी उसे फरार बता रहे थे। बताया जा रहा है कि कामेश्वर पूर्व में लालगंज थाने में तैनाती के दौरान भी साथी सिपाही पर फायर करने का आरोपी है।

LIVE TV