नशीले पदार्थो के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 63 किलोग्राम अफीम और 25 लाख रूपए बरामद

REPORTER- LALIT PANDIT

नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस की बीटा २ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है बीटा २ पुलिस ने नशे की बड़े खेप पकड़ी है। 1 करोड़ रूपये कीमत की अफीम के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दो तस्कर साथी मोके से फरार हो गए है।

तस्करों से पुलिस ने 25 लाख रुपये भी बरामद किये है। बीटा २ पुलिस ने चैकिंग के दौरान डस्टर कार से अफीम की बड़ी खेप बरामद की है। पकड़े गए तस्कर डीलरों की मदद से मार्किट में अफीम सप्लाई किया करते थे। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि तस्करो के द्वारा हरियाणा और पंजाब में अफीम की तस्करी की जाती थी। बीटा 2 थाना पुलिस ने तस्करो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीओ: तस्वीरो में दिखने वाले आरोपियों को बीटा 2 पुलिस ने बुधबार रात चुहड़पुर अंडरपास पर चैकिंग के दौरान जीरो पॉइंट की ओर से आ रही एक डस्टर कार में सवार एक मादक पदार्थ तस्कर अरुण भुईया को गिरफ्तार किया, पुलिस द्वारा गाड़ी की छान बीन करने पर अभियुक्त की कार की स्टेपनी के नीचे बने बॉक्स से 61 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर ले जाए जा रही अफीम के खरीददार सतीश को थाना बीटा 2 क्षेत्र के नट मड़ैया गोलचक्कर से 2 किलो अफीम और 25 लाख रूपए नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया।

अरुण भुईया ने पूछताछ पर बताया कि वह अपने साथी दिनेश यादव व विशेश्वर यादव के साथ मिलकर झारखण्ड से अफीम लाकर सतीश आदि को बेचता था। जिसे सतीश हरियाणा व पंजाब मे अन्य डीलरो को बेच देता था। अफीम को गाडी मे स्टपनी के नीचे बने बाक्स मे रखकर लोहे की चादर से नट बोल्ट लगाकर कस देते थे ताकि पुलिस चैकिंग मे पकडा नही जा सके।

पुलिस ने जब वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियो की गिरफ़्तारी की, जोकि डस्टर गाड़ी से हरियाणा जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 63 किलो अफीम जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रूपये है और 25 लाख रूपए और एक डस्टर कार बरामद की है। दरअसल ये आरोपी मादक पदार्थ को जनपद कुरुक्षेत्र ले जा रहे थे। वही गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछने पर पता चला ये मादक पदार्थ कुरुछेत्र के होटलो में और वह के फार्महॉउसों में तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

वही तस्करो के अभी 2 साथी फरार है। दरसल ये लोग डीलरों की मदद से हरियाणा और पंजाब की मार्किट में अफीम सप्लाई करते थे। पुलिस अभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछ ताछ कर अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुट गयी है। वहीं आईजी मेरठ द्वारा इन शातिर नशे के अपराधियों को पकड़ने वाली टीम को 50 हज़ार का इनाम देने की घोषणा की गई है।

LIVE TV