अमिताभ बच्चन की नातिन और ये काम…

Navya Naveli Nanda (21)मुंबई। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार नव्या अपने बोल्‍ड अवतार में स्मोकिंग करते हुए नज़र आई हैं। दरअसल नव्या का स्मोकिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है।

यह कोई पहली बार नहीं है जब नव्या की तस्वीरें वायरल हुई हैं। इससे पहले भी नव्या की पार्टी करते हुए तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इस तस्वीर में साफ़ दिख रहा है कि बिग बी की नातिन नव्या नवेली किस तरह से अपने दोस्तों के साथ सिगरेट जलाती नज़र आ रही हैं।

नव्या नवेली का देसी लुक 

इससे पहले नव्या ने इन्स्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करके हलचल मचा दी थी। ट्रेडिशनल लुक में यह शूट नव्या ने करवाया था। नव्या इस लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। हरे रंग का लहंगा, गोल्डन ब्लाउज पहने नव्या काफी दिलकश लग रही थीं। नव्या के साथ उनकी फ्रेंड्स भी ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए थे। दरअसल यह तैयारी किसी ख़ास पार्टी में जाने के लिए लग रही है।

इसी साल, नव्या की ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी हो गई है। हाल ही में नव्या ने दोस्तों के साथ विदेश से छुट्टियां मना कर मुंबई वापसी की है। नव्या की इस ट्रिप में शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी नजर आए थे। हालांकि उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है कि नव्या की कब बॉलीवुड में एंट्री होगी।

 

LIVE TV