बदले नाम के साथ फिर बदल गई शिवपाल की नेमप्लेट, प्रदेश अध्यक्ष की कमान अब इनके हाथ  

नरेश उत्तम पटेललखनऊ समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच उठा-पटक जारी है। ऐसे में खबर है कि शिवपाल यादव के रिप्लेसमेंट में नरेश उत्तम पटेल को लाया गया है। नरेश उत्तम अखिलेश खेमे से ताल्लुक रखते हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की नीव में भी उनका बड़ा हाथ रहा है। इस बात की पुष्टि इस बात से होती है कि शिवपाल के स्थान पर नरेश की नेमप्लेट लगा दी गई है। नई नेम प्लेट उन्हें सपा का प्रदेश अध्यक्ष इंगित कर रही है।

नरेश उत्तम पटेल

बता दें कि एक जनवरी को शिवपाल यादव की जगह को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। नरेश को अखिलेश ने प्रदेश समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की 33 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी में प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया था। नरेश उत्तम समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।

नरेश उत्तम पटेल पिछड़ा वर्ग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इस कारण कुर्मी वोटों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले नरेश उत्तम अखिलेश यादव के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी में उपाध्यक्ष थे।

अखिलेश यादव द्वारा नरेश उत्तम पटेल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद नरेश उत्तम पटेल सपा मुख्यालय पहुंचे।

नरेश चंद्र उत्तम मूलरूप से जहानाबाद विधानसभा के लबुसरांय के निवासी हैं। अखिलेश यादव ने उन्हें क्लीन छवि का ईनाम दिया है। नरेश उत्तम कानपुर के नौबस्ता में परिवार समेत रहते हैं। उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

LIVE TV