पंजाब की यह नेता पहुंच सकती हैं कैबिनेट में, मिल सकता है ये पद

नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं और उनके मंत्रिमंडल में पंजाब की बहू का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन मोदी और अमित शाह के दिमाग में क्या चल रहा है यह किसी को नहीं पता। माना जा रहा है कि पहले चरण में पंजाब भाजपा से किसी की लॉटरी लगने की उम्मीद कम है।

हरसिमरत कौर

इस बार लोकसभा चुनाव में शिअद ने अपनी दस सीटों में से दो जीती हैं। जबकि, भाजपा ने तीन में से दो सीटों पर जीत दर्ज की है। शिअद को पहले चरण में ही एक मंत्रालय मिलना तय माना जा रहा है। यह भी तय है कि हरसिमरत कौर बादल ही कैबिनेट में अकाली दल का प्रतिनिधित्व करेंगी, लेकिन इस बार उनका मंत्रालय बदला जा सकता है।
पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद अपने घर पहुंचे अमित शाह, डेढ़ घंटे तक चली मीटिंग
लेकिन भाजपा को लेकर असमंजस है। भाजपा से जीते दोनों सांसद सनी देओल और सोम प्रकाश पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। इनमें से किसी को भी मंत्री पद मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं, मौजूदा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी अमृतसर से हार गए हैं। हालांकि उनका राज्यसभा का कार्यकाल अभी बचा है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले चरण में पुरी को मंत्रिपद मिलना मुश्किल है। कैबिनेट विस्तार में पार्टी उनके नाम पर विचार कर सकती है।

 

LIVE TV